फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rs 50 being charged for parking in HRTC parking

Chamba News: एचआरटीसी की पार्किंग में गाड़ी लगाने के वसूले जा रहे 50 रुपये

Fri, 20 Sep 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Sep 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Rs 50 being charged for parking in HRTC parking
चंबा। चालक यूनियन की बैठक में पदाधिकारियों ने फैसला लिया है कि 25 सितंबर को शिमला में होने वाले अधिवेशन में यूनियन के सदस्य अपनी उपस्थित दर्ज करवाएंगे। यह निर्णय भंजराड़ू में आयोजित बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान मनोज टंडन ने की। सीटू के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार और महासचिव सुदेश ठाकुर भी मौजूद रहे। बैठक में टैक्सी चालकों ने बताया कि भंजराड़ू में टैक्सी स्टैंड का अभाव है। वैकल्पिक तौर पर वे गाड़ियां एचआरटीसी की पार्किंग में पार्क करते हैं। यहां पचास रुपये वसूले जा रहे हैं, मगर कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने उपमंडल प्रशासन से मांग की है कि भंजराड़ू में टैक्सी स्टैंड की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट 2020 और भारतीय दंड संहिता में ड्राइवर विरोधी प्रावधानों के चलते आजीविका पर संकट पैदा हो गया है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है। कृषि के बाद रोजगार देने वाला परिवहन दूसरा बड़ा क्षेत्र है। बैठक में तीसा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुभाष कुमार को अध्यक्ष, रिशू चौफला को सचिव और पीर मुहम्मद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि जल्द ही वे टैक्सी चालकों की मांगों को लेकर एसडीएम से मिलेंगे। बैठक में पासूम, बाजीर, बशीर, जयदयाल, कमल, आदिल हुसैन, प्रेम लाल, हनीफ, पवन, रविकांत, गुलाब सिंह, विपिन, अनिल, यूनुस, रमेश, नरेश, शेर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed