फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rs 32,000 fine for removing Kashmal roots from forest land

Chamba News: वन भूमि से कशमल की जड़ों को निकालने पर 32,000 रुपये जुर्माना

Mon, 23 Dec 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rs 32,000 fine for removing Kashmal roots from forest land
चंबा की कुठेड पंचायत में वन विभाग द्वारा जब्त की गई कश्मल जड़ें। स्रोत- जागरूक पाठक
चंबा। वन विभाग की टीम ने चंबा वन मंडल के परिक्षेत्र में वन भूमि से कशमल की जड़ों को निकालने के लिए दो लोगों को 32,000 रुपये जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं, सड़क किनारे अवैध रूप से रखी तीन क्विंटल कशमल की जड़ों को भी जब्त किया। ग्राम पंचायत कुठेड़ के खबाली और झुलाड़ा में इन दिनों निजी भूमि से कशमल की जड़ें निकालने का कार्य चल रहा है। इसके लिए वन विभाग ने कुछ लोगों को परमिट भी दिए हैं। लेकिन, कुछ लोग विभाग की आंखों में धूल झोंककर सरकारी भूमि से अवैध तरीके से कशमल की जड़ों को निकाल रहे थे। इसकी सूचना मिलने ही सोमवार को वन विभाग की टीम ने कुठेड़ पंचायत में अपनी दबिश दी।
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी मसरूंड जगजीत चावला की अगुवाई में विभागीय टीम ने कशमल की जड़ें निकालने वाले सभी ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान दो लोग वन भूमि से अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालते हुए पाए। इन लोगों को विभाग ने पकड़ा और वहां से निकाली गई कशमल की जड़ों को लेकर डैमेज रिपोर्ट बनाई। उसी रिपोर्ट के आधार पर उन्हें 32,000 रुपये जुर्माना लगाया। वन विभाग की टीम को मौके पर देख कई लोग वहां से भाग निकले। टीम ने परमिट पर कशमल की जड़ें निकालने वाले सभी ठेकेदारों को साफ हिदायत दी कि वे किसी भी सूरत में वन भूमि से कशमल की जड़ें न निकाले। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


जिस क्षेत्र में कशमल की जड़ें निकालने का कार्य चल रहा है। वहां पर विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी रख रहा है, जो कोई भी वन भूमि से अवैध तरीके से इन जड़ों को निकालेगा। उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगजीत चावला, वन परिक्षेत्र अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed