{"_id":"68fd058490bac78cfe0408aa","slug":"roster-goes-viral-on-social-media-again-administration-to-file-fir-chamba-news-c-88-1-cmb1003-164625-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ रोस्टर, प्रशासन करवाएगा एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ रोस्टर, प्रशासन करवाएगा एफआईआर दर्ज
Sun, 26 Oct 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
चंबा। आगामी पंचायत चुनावों को लेकर फर्जी रोस्टर जारी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मैहला ब्लॉक के तहत आती ग्राम पंचायतों के प्रधान पद को लेकर फर्जी रोस्टर शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
इसमें उपायुक्त के हस्ताक्षर से लेकर शनिवार की ही तारीख अंकित रही। रोस्टर वायरल होने के बाद लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया जबकि उपायुक्त की ओर से अभी तक इस बारे कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।
बहरहाल, अब प्रशासन ऐसी अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने जा रहा है। वायरल किए गए रोस्टर को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा ताकि, इस तरह प्रशासनिक अधिकारी के नाम से रोस्टर जारी करने वाले लोगों पर नकेल कसी जा सके। गौरतलब है कि यह दूसरा मौका है जब मैहला ब्लॉक की पंचायताें का फर्जी रोस्टर जारी हुआ है।
विज्ञापन
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि सोशल मीडिया में फर्जी रोस्टर वायरल हुआ है। इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।