{"_id":"65676ff3510ab573700a1586","slug":"rose-flowers-given-to-those-who-follow-traffic-rules-chamba-news-c-88-1-ssml1006-13119-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: यातायात नियमों का पालन करने वालों को दिया गुलाब का फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: यातायात नियमों का पालन करने वालों को दिया गुलाब का फूल
Wed, 29 Nov 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी के पास यातायात जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों को फूल देकर सम्मान
चंबा। चंबा-तीसा और चंबा-पठानकोट मार्ग पर यातायात नियमों की पालना करने वाले वाहन चालकों को परिवहन विभाग ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।
यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत उनके विभाग की टीमें रोजाना वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर रही हैं। वाहन चालकों को बताया जा रहा है कि यातायात नियमों की पालना करके वाहन दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए वाहन चालकों को जागरूक करके यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संवाद
--