फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rooms will be white-washed before Minjar fair

Chamba News: मिंजर मेले से पहले कमरों में करवाई जाएगी सफेदी

Thu, 26 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rooms will be white-washed before Minjar fair
मिंजर मेले से पहले कमरों में करवाई जाएगी सफेदी
विज्ञापन

लक्ष्मण क्लब चंबा की कार्यकारिणी बैठक में लिया निर्णय
चंबा। लक्ष्मण क्लब चंबा की कार्यकारिणी की बैठक क्लब परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता क्लब के प्रधान एसपी ढल ने की। बैठक में क्लब के सचिव मेजर एससी नैयर ने क्लब से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। वर्तमान में क्लब के सदस्यों की संख्या 150 से अधिक हो चुकी है। इसके चलते बैठने के लिए अतिरिक्त कुर्सियों की आवश्यकता है। साथ ही, यह निर्णय लिया कि मिंजर मेले से पहले क्लब के सभी कमरों में सफेदी करवाई जाएगी। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह भी तय किया कि क्लब के दो कमरों में एयर कंडीशनर (एसी) लगाए जाएंगे। मेजर नैयर ने बताया कि क्लब परिसर में शीघ्र सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लक्ष्मण क्लब हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना क्लब है, जिसकी स्थापना लगभग 120 वर्ष पूर्व लक्ष्मण नामक स्थान पर हुई थी। वर्तमान में क्लब में टेबल टेनिस, कैरम, बिलियर्ड्स और शतरंज जैसे खेलों की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर महिंद्र पुरी, सुनील ठाकुर, चंद्र सहगल, विद्या सहगल, कुलदीप महाजन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed