{"_id":"6382433d451bd82a3d26e922","slug":"room-of-the-house-burnt-to-ashes-in-dehra-chamba-news-sml429050570","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: देहरा में घर का कमरा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: देहरा में घर का कमरा जलकर राख
विज्ञापन
चांजू (चंबा)। ग्राम पंचायत देहरा के उल्ला गांव के एक घर में रात 9:00 बजे आग लग गई। अग्निकांड में घर का एक कमरा जलकर राख हो गया है। प्रभावित की पहचान उपप्रधान गुरदेव पुत्र खोजू राम के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि कमरे में लगी आग के दौरान प्रभावित परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था जबकि प्रभावित स्वयं पड़ोसी के घर पर गया हुआ था।
मकान के दूसरे कमरे में सो रहे प्रभावित के भाई ने जब कुछ टूटने की आवाज सुनी तो वह बाहर निकला। उसने देखा कि कमरे में आग लगी हुई है और खिड़की के शीशे टूट रहे हैं। इस पर उसने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण बाल्टियों में पानी और मिट्टी भर कर आग को बुझाने में जुट गए लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कमरे के भीतर रखा सारा सामान बेड बॉक्स, कुर्सियां, कंबल समेत कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया।
ग्रामीण कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाब रहे। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो साथ लगते तीन कमरे भी राख हो जाते। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
देहरा पंचायत प्रधान चैन लाल ने कहा कि उपप्रधान के कमरे में आग लगने से कमरे के भीतर रखा सामान जलने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित की हरसंभव सहायता करने की मांग की है।