फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rohit smashed the pot while blindfolded.

Chamba News: आंखों पर पट्टी बांधकर रोहित ने फोड़ दिया घड़ा

Sun, 04 Oct 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rohit smashed the pot while blindfolded.
किनोट दंगल मेले में कुश्ती के साथ रस्साकशी, घड़ाफोड़ और म्यूजिकल चेयर ने बांधा समां
विज्ञापन

मौड़ा की टीम ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता, आरती ने म्यूजिकल चेयर में मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। आंखों पर पट्टी, सामने लटका घड़ा और चारों तरफ जीत के लिए उत्साहित भीड़। किनोट दंगल मेले में बाड़का निवासी रोहित कुमार ने आंखों पर पट्टी बांधकर सटीक निशाना साधा और घड़ा फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
इस मुकाबले ने मेले में पहुंचे लोगों का खूब मनोरंजन किया। ग्राम पंचायत मौड़ा और बाड़का की सीमा पर स्थित किनोट में रविवार को आयोजित दंगल मेले में कुश्ती के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता में मौड़ा की टीम ने बाजी मारी, जबकि म्यूजिकल चेयर रेस में आरती प्रथम रहीं। विजेताओं को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित शर्मा और खेलकूद ब्राह्मण कल्याण समिति के सदस्य प्रकाश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मेले में कुश्ती के साथ ग्रामीण खेलों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलने से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
दंगल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने विजेता पहलवानों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दंगल मेला कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र ने आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में मेले को और बेहतर स्वरूप देने के साथ अधिक खेल गतिविधियां करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed