फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Roads ready, but bus facility still awaited

Chamba News: सड़कें तैयार, पर बस सुविधा का आज भी इंतजार

Sun, 08 Dec 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Roads ready, but bus facility still awaited
सलूणी (चंबा)। एक तरफ केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है तो वहींं सलूणी के संपर्क मार्गाें पर आज तक सरकारी बस सेवा शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सलूणी उपमंडल में 25 करोड़ रुपये से बनी हैं। लेकिन, आज दिन कोई सुध नहीं ली गई हैै।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चकोली से लाहर सड़क के निर्माण पर सात करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इस सड़क की दूरी करीब छह किलोमीटर है। यह सड़क तीन साल पहले बनकर तैयार है। भड़ेला से अंदवास मार्ग की दूरी भी छह किलोमीटर है। इस मार्ग के निर्माण पर भी आठ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा बनोगी से थलोगा और द्रेकड़ी से सरार सड़क का निर्माण कार्य करीब 10 करोड़ रुपये की राशि से हुआ है। लेकिन, इन मार्गाें पर आज दिन तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीण रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, रोशन लाल, अजय कुमार और राज कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन सड़कों पर जल्द से जल्द निगम की बसें दौड़ाई जाएं।
विज्ञापन

लोकसभा सांसद के समक्ष यह मामला उठाया गया है। इस बारे में उन्होंने उपायुक्त को निर्देश जारी कर दिए है। जल्द ही इन बस मार्गाें को पास करवाया जाएगा।
डीएस ठाकुर, विधायक, डलहौजी
यह मामला ध्यान में है। जल्द ही परिवहन विभाग से मिलकर संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।
दिवाकर सिंह पठानिया, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed