{"_id":"6314cc3b0412865d510b7df4","slug":"road-will-be-wide-from-medical-college-to-sand-will-get-rid-of-jam-chamba-news-sml4205997184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज से बालू तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज से बालू तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
Road will be wide from medical college to sand, will get rid of jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा से बालू तक सड़क को वाहन आवाजाही योग्य बनाने को लेकर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए बजट स्वीकृत कर दिया है।
इस समय में इस सड़क पर पैदल आवाजाही ही की जा सकती है। दो पहिया वाहन भी यहां से चलते हैं। बाकी वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग पर्याप्त मात्रा में चौड़ा नहीं है। इसको चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ पक्का टाला के साथ लगती पहाड़ी में भूस्खलन रोकने के लिए सीमेंट की स्प्रे की जाएगी। साल खड्ड पर बने छोटे पुल के स्थान पर बड़ा पुल बनाया जाएगा। इसके ऊपर वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। सड़क चौड़ी होने के उपरांत शहर में वनवे ट्रैफिक सिस्टम को लागू किया जा सकता है। भरमौर चौक से मुख्य बाजार में आने वाले वाहन वाया मेडिकल कॉलेज होकर बालू जा सकेंगे। इससे शहर में रोजाना होने वाले ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी।
चंबा के विधायक पवन नैयर ने कहा कि सड़क को चौड़ा करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से बजट की मांग की थी। इसे मुख्यमंत्री ने पूरा करते हुए नब्बे लाख का बजट जारी कर दिया है। पुल और सीमेंट स्प्रे के लिए अतिरिक्त धनराशि जारी करने का आश्वासन भी उन्होंने दिया है। ऐसे में चंबा वासियों की सबसे बड़ी समस्या का शीघ्र समाधान होने वाला है। जो समस्या पिछले पचास सालों में हल नहीं हो पाई उस समस्या को उन्होंने चार सालों में दूर करके दिखाया है।
पवन नैयर ने बजट स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, एससीएसी निगम के निदेशक विवेक भाटिया, उपायुक्त डीसी राणा और लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का छह जनवरी को जन्म दिन है। उसी दिन वह चंबा वासियों को सीटी स्कैन और एमआरआई की सौगात देंगे।