{"_id":"69e753c23b45c93f140a6431","slug":"road-widening-work-begins-chamba-news-c-88-1-ssml1004-181054-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क को चौड़ा करने का कार्य आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क को चौड़ा करने का कार्य आरंभ
विज्ञापन
खबर का असर खबर की कटिंग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला असर
-- -- -- -- -- -- -- -
चंबा-साहो मार्ग पर डंगा धंसने से तंग हो गई थी सड़क
पिछली बरसात में हुए भूस्खलन के जख्मों को भर रहा विभाग
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया लोक निर्माण विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग को पिछली बरसात में भूस्खलन से नुकसान हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने अब इसकी मरम्मत शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग पल्यूर, मरेड़ी और मासड़ के पास मोड़ों पर सुरक्षा की दृष्टि से पैरापिट लगा रहा है। दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में प्रमुखता के आधार पर ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या को उजागर करने के बाद विभाग हरकत में आया है।
ग्रामीणों सोहन लाल, पवन कुमार, अक्षय कुमार, कमल सिंह, मुहम्मद याकूब, यासीन मुहम्मद, मनोज कुमार, अभिषेक आदि ने बताया कि चंबा-साहो मार्ग पर पिछली बरसात में हुए भूस्खलन से सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। खासकर पल्यूर, मरेड़ी और मासड़ के मोड़दार हिस्से संकरे और जोखिम भरे हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि डंगे के धंसने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चंबा-साहो मार्ग पर रोजाना नौ संपर्क मार्गों से सैकड़ों दोपहिया और चौपहिया वाहन गुजरते हैं। तंग तोड़ और डंगे धंसे होने से दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों ने तंग मोड़ों को चौड़ा करने की मांग उठाई। ग्रामीणों की समस्या प्रकाशित होने पर अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क को चौड़ा करवाने समेत सड़क किनारे पैरापिट लगाने का कार्य आरंभ कर दिया है। अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग पर तंग मोड़ों को चौड़ा कर पैरापिट स्थापित किए जा रहे हैं।