फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road

पांगी-भरमौर क्षेत्र के 37 संपर्क मार्ग अभी भी बाधित

Fri, 10 Jan 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
road
चंबा। जिला चंबा में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद उपमंडल पांगी में व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। आलम, ये है कि पांगी-वाया जम्मू-चंबा मार्ग और पांगी वाया साच पास चंबा यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इसके अलावा चौपर सेवा आरंभ न होने से पांगी वासी बर्फ में कैद हो गए हैं। हालांकि, जिला के भरमौर, होली, चंबा, तीसा में व्यवस्थाओं को सुचारु करने में विभाग जुटा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बर्फबारी के बाद लोनिवि चंबा द्वारा करीब-करीब सभी मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करवा दिया गया है। चंबा-जोत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है तो वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को तीन दर्जन से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर तीसा व भरमौर क्षेत्र में बहाल हो गए हैं। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। अब मात्र बीस के करीब ही ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग पांगी की ओर से मार्ग बहाल करने के लिए मशीनरी जुटा दी है। बर्फबारी के बाद पांगी क्षेत्र के 17 लिंक मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को पूरा दिन बर्फबारी के चलते जिला में जन जीवन प्रभावित हुआ है। एक तरफ जहां विद्युत ट्रांसफार्मर ठप्प पड़े तो वहीं, दूसरी ओर विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी रुक गई। वीरवार को मौसम साफ होने के बाद प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू किया गया। इसके अलावा भरमौर उपमंडल में 20 के करीब लिंक मार्ग बंद पड़े हुए हैं। वहीं, बर्फबारी के बाद सुबह के समय पड़ने वाली कड़ाके की ठंड से पेयजल लाइनें जमने से लोगों को पेयजल संबंधी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है कि सुबह व शाम के समय वाहन चालक सावधानीपूर्वक आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि बर्फबारी के बाद व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि सुबह व शाम के समय सावधानी से आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed