{"_id":"65491ad04ca0b8ba4008e8a6","slug":"retired-employees-did-not-get-allowance-even-after-three-years-chamba-news-c-88-1-cmb1002-11476-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन साल बाद भी नहीं मिला भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन साल बाद भी नहीं मिला भत्ता
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत आते स्वास्थ्य खंड समोट से स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पिछले तीन वर्षों से जीआईएस (ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम) का भत्ता नहीं मिला है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग से तीन वर्ष पूर्व 20 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में कमला देवी, उषा पठानियां, सरोज देवी, चंद्रकांता, प्रतिभा, जगदीश, चैन सिंह, प्रदीप कुमार, राज सिंह, भगत सिंह और ओम दत्त का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में अपनी जिंदगी के अहम पल उन्होंने लोगों की सेवा में ही गुजार दिए हैं।
सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें आस रही कि उनकी मेहनत का पैसा उन्हें समयानुसार मिलेगा। बावजूद इसके विभाग की ओर से दी जा रही सुविधाओं का सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। भत्ते के इंतजार में तीन वर्ष बीत चुके हैं। बावजूद इसके विभाग की ओर से भत्ता नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन पर ही निर्भर हैं। भत्ता न मिलने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए है। इसके इंतजार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तीन वर्ष बीत चुके हैं। जून में सेवानिवृत कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में जाकर भी विभाग से भत्ते को लेकर अवगत करवाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।
स्वास्थ्य खंड समोट के बीएमओ शाम लाल का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।