फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rescued a teenager from the quagmire of drug addiction and provided protection in a children's home

Chamba News: नशे की दलदल से निकाल किशोर को बाल आश्रम में दिलाया संरक्षण

Wed, 01 Apr 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Rescued a teenager from the quagmire of drug addiction and provided protection in a children's home
परिवार का सहारा छिनने के बाद तेलका बाजार में भटकता था अकेला
विज्ञापन

कुछ लोगों पर दुरुपयोग कर अनाथ किशोर को नशे में धेकलने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बाड़का के भेड़ोई निवासी 16 वर्षीय किशोर को नशे की दलदल से निकालकर बाल संरक्षण आश्रम में सुरक्षित आश्रय दिलाया गया है।

नाबालिग के पिता की कोई जानकारी नहीं है। माता के निधन के बाद वह अकेला हो गया था। परिवार का सहारा छिन जाने के बाद वह तेलका बाजार में इधर-उधर भटकने लगा। कुछ लोगों ने उसका दुरुपयोग करना शुरू कर दिया और उसे नशे की ओर धकेल दिया गया। इसी बीच नशे के खिलाफ अभियान चला रही एक स्थानीय संस्था की नजर उस पर पड़ी। कमेटी के सदस्यों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और किशोर को अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति चंबा के समक्ष प्रस्तुत किया। बाल कल्याण समिति ने किशोर के मेडिकल परीक्षण के निर्देश दिए। इस पर यूथ कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त (जिलाधीश) मुकेश रेपसवाल से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत करवाया। उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया और किशोर को संरक्षण प्रदान करते हुए चंबा स्थित बाल संरक्षण आश्रम में भेजने के निर्देश दिए। चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि आकाश कुमार की पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed