फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Renowned companies will provide jobs to 100 youth of Chamba

Chamba News: चंबा के 100 युवाओं को नौकरी देंगी नामी कंपनियां

Tue, 26 Sep 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Renowned companies will provide jobs to 100 youth of Chamba
चंबा। जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए देश की नामी कंपनियां चंबा आएंगी। 100 युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

28 सितंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में सनरे प्लेसमेंट सर्विसेंज की ओर से कैंपस इंटरव्यू करवाया जाएगा। इसमें 12वीं पास, आईटीआई, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा धारक और बीटेक युवा भाग ले सकते हैं। चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा मेहनताना दिया जाएगा।

आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि होंडा, रिकोह, सनबीम जैसी नामी कंपनियां नौकरी देंगी। बताया कि आईटीआई पासआउट युवाओं को 12 घंटे काम के बदले उचित मेहनताना दिया जाएगा। साक्षात्कार के समय उम्मीदवार को आधार, पैन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक खाता और 4 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। चयनित युवाओं को गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, टप्पूखेड़ा में काम करने का मौका मिलेगा। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले युवा सुबह 10:00 बजे आईटीआई चंबा में उपस्थित हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए प्लेसमेंट अधिकारी वेद प्रकाश महाजन के मोबाइल 94188-83335 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed