{"_id":"67f677e645a36646d00f7ac4","slug":"release-pension-on-the-same-date-every-month-manch-chamba-news-c-88-1-ssml1004-147997-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने एक तारीख को ही जारी करें पेंशन : मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने एक तारीख को ही जारी करें पेंशन : मंच
Wed, 09 Apr 2025 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 09 Apr 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्ति कल्याण मंच की मासिक बैठक में मौजूद पदाधिकारी। -स्रोत : संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्ति कल्याण मंच की मासिक बैठक शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड स्थित एक निजी परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ठाकुर दीवान चंद ने की। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई और सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। आज नौ तारीख हो चुकी है, लेकिन अभी तक पेंशन का कोई अता-पता नहीं है। वक्ताओं ने यह भी बताया कि कर्मचारियों के मेडिकल बिल वर्षों से लंबित पड़े हैं, जिनका भुगतान नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि 2016 के संशोधित वेतनमान का एरियर और महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है। कई सेवानिवृत्त कर्मचारी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और समय पर पेंशन व चिकित्सा सहायता न मिलने से मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिन्द्र जसरोटिया ने कहा कि जीवन जीने के लिए पैसा जरूरी है, लेकिन उम्र के इस पड़ाव में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य और खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। मंच के उपाध्यक्ष सरवन शर्मा ने कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव में भी सकारात्मक सोच और ईश्वर साधना आवश्यक है, ताकि मानसिक शांति बनी रहे और जीवन सही दिशा में आगे बढ़े।
बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि समय पर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ क्रमबद्ध ढंग से आंदोलन किया जाएगा। मंच ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व निदेशक परिवहन निगम से एक बार फिर से समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। बैठक में महिला उपाध्यक्ष नारायणी देवी, वरिष्ठ सदस्य जय सिंह, जय चंद, सुखदेव, गंगूराम (सलाहकार), शराफत अली, गोपाल, बद्रीराम, चेतराम, देवेंद्र कुमार, प्रकाश चंद, करम चंद, राजेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार समेत कई सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।