फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Reiki should be done by helicopter about sheep herders

Chamba News: भेड़पालकों के बारे में हेलिकाप्टर से की जाए रेकी

Sat, 15 Jul 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 15 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Reiki should be done by helicopter about sheep herders
भरमौर (चंबा)। लाहौल-स्पीति के पहाड़ों में भरमौर-कुगति जोत होकर गए चंबा-कांगड़ा के भेड़पालकों के साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। लिहाजा, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुरजीत भरमौरी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रशासन को निर्देश जारी कर हेलिकाप्टर के जरिये रेकी कर इनका पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि चंबा-कांगड़ा के घुमंतू भेड़पालक अपनी भेड़ बकरियों के साथ केलांग के दारचा जिस्पा और सरचू के ऊपरी क्षेत्रों समेत स्पीति घाटी के छोटादड़ा, बड़ादड़ा बातल और चंद्रताल के ऊपरी क्षेत्रों की चरागाहों में रह रहे हैं लेकिन, भारी बरसात और चोटियों पर बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों में हुई त्रासदी के कारण पिछले दिन से उनसे कोई संपर्क नहीं हो रहा। इसके चलते भेड़पालकों के परिजन चिंतित हैं। उन्होंने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक लाहौल से दूरभाष के माध्यम से आग्रह किया है कि वे तुरंत हेलिकाप्टर के माध्यम से भेड़पालकों का पता लगाएं। कहा कि लाहौल-स्पीति की जोबरंग घाटी में भेड़पालकों की 70 से ज्यादा भेड़ बकरियां भारी बर्फबारी में मर गई हैं। ऐसे में संपर्क न होने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed