{"_id":"6a1b21331b0b88005b0305ab","slug":"rehearsal-of-counting-of-votes-held-at-kilad-college-chamba-news-c-88-1-ssml1004-185016-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किलाड़ कॉलेज में किया मतगणना का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किलाड़ कॉलेज में किया मतगणना का पूर्वाभ्यास
Sat, 30 May 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 30 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
आज होगी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय किलाड़ में मतगणना प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी योगेश कुमार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया, टेबल प्रबंधन, अभिलेख संधारण, परिणाम संकलन और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों संबंधी जानकारी दी गई। आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण है। सभी अधिकारी और कर्मचारी सतर्कता बरतें।
उन्होंने बताया कि पांगी में 1 जिला परिषद और 15 पंचायत समिति सदस्य के पदों की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना के लिए 93 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए है। इनमें काउंटिंग सुपरवाइजर 12 और 27 काउंटिंग सहायक शामिल हैं। पूर्वाभ्यास के दौरान आवासीय आयुक्त ने मतगणना हॉल की व्यवस्थाओं, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का भी निरीक्षण किया।