{"_id":"6adf82c19f868b46ea01347a","slug":"reduced-labor-for-mountain-farms-50-subsidy-on-agricultural-machinery-chamba-news-c-88-1-cmb1002-201113-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहाड़ के खेतों में घटेगी मेहनत, कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहाड़ के खेतों में घटेगी मेहनत, कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी अनुदान
Mon, 26 Oct 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
29 अक्तूबर तक आवेदन करने का मौका, 30 को लॉटरी से चुने जाएंगे किसान
पावर टिलर और पावर वीडर समेत आधुनिक उपकरण खरीद सकेंगे पात्र किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पहाड़ के खेतों में खेती की कठिनाई कम करने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के लिए कृषि विभाग ने मशीनरी खरीद पर अनुदान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वित्त वर्ष 2026-27 के तहत पात्र किसान कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूबर से खुल चुका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर है, जबकि 30 अक्तूबर को लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
पहाड़ी क्षेत्रों में खेतों की बनावट और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कृषि कार्य में अधिक श्रम करना पड़ता है। ऐसे में पावर टिलर, पावर वीडर सहित आधुनिक कृषि उपकरण किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। कृषि विभाग की यह पहल कृषि कार्यों में मशीनीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की मेहनत कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विज्ञापन
--
इन किसानों को मिलेगा लाभ
योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। इच्छुक किसान भारत सरकार के डीबीटी पोर्टल agrimachinery.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद 30 अक्तूबर को लॉटरी प्रक्रिया के जरिए संबंधित कृषि उपकरणों के लिए लाभार्थियों का चयन होगा।
--
पंजीकृत फर्मों से ही खरीदें यंत्र
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि मशीनरी खरीदने के इच्छुक किसान 29 अक्तूबर तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से मशीनरी खरीदते समय भारत सरकार से पंजीकृत फर्मों और स्वीकृत मॉडलों का ही चयन करने की अपील की, ताकि अनुदान प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो।