{"_id":"6acbbeb4c3c6d55c2c0dc84f","slug":"recruitment-for-21-anganwadi-posts-to-be-held-in-mehla-chamba-news-c-88-1-cmb1003-199561-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मैहला में आंगनबाड़ी के 21 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मैहला में आंगनबाड़ी के 21 पदों पर होगी भर्ती
Sun, 11 Oct 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
20 अक्तूबर तक जमा करवाएं आवेदन, 28 को होंगे साक्षात्कार
कार्यकर्ता के पांच और सहायिका के 16 पद भरे जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के 21 रिक्त पद भरे जाएंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि पात्र महिला उम्मीदवारों से इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित की गई है। साक्षात्कार 28 अक्तूबर को होंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद कुण्डी-1, बैली, घरमाणी, चड़ी-1 और किलोड़ केंद्रों में भरे जाएंगे। वहीं, सहायिका के पद कुण्डी-2, काकड़ोलू, भडोर, डुड़ेईं, संगेड़, दाढूंईं, बसोधन, उच्चका, बाहरेई, बाड़का, शिटल, हथेड़ी, निचला मंगला, मियाड़ी, रठियार और माण्डला केंद्रों में रिक्त हैं।
इन पदों के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया की सामान्य निवासी महिलाएं ही पात्र होंगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इच्छुक महिलाएं हिमाचली प्रमाणपत्र, आयु, शैक्षणिक योग्यता, आय प्रमाणपत्र, परिवार नकल सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रतियों के साथ 20 अक्तूबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
साक्षात्कार 28 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक उपमंडलाधिकारी (ना.) चंबा के कार्यालय में होंगे। अधिक जानकारी के लिए मैहला परियोजना अधिकारी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
--