{"_id":"6827173b2ee35fd6a408f1c0","slug":"record-increase-in-demand-for-corn-seeds-chamba-news-c-88-1-cmb1002-150544-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मक्की के बीज की मांग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मक्की के बीज की मांग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
विज्ञापन
मक्की के बीज की मांग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
इस साल बिका 2080 क्विंटल बीज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मक्की के बीज की मांग ने इस साल रिकॉर्ड बना दिया है। कृषि विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में 2080 क्विंटल मक्की बीज की बिक्री हुई है। पिछले साल केवल 950 क्विंटल बीज किसानों ने खरीदा था। इस साल 1150 क्विंटल अधिक बीज की बिक्री दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी मक्की की खेती की बढ़ती लोकप्रियता और लाभकारी उत्पादन के चलते हुई है। किसानों का रुझान अब पारंपरिक फसलों से हटकर मक्की जैसी कम लागत और अच्छी कीमत देने वाली फसल की ओर बढ़ा है। विभाग के पास कुल 2080 क्विंटल मक्की बीज का स्टॉक था। किसानों ने पूरा स्टॉक खरीद लिया। इस रुझान को देखते हुए कृषि विभाग अब अगले सीजन के लिए बीज भंडारण और वितरण की योजना पहले से ही बनाने में जुट गया है।
गौरतलब है कि कृषि विभाग ने इस साल किसानों को मक्की सीजन के एक माह पहले ही बीज की मांग भेज दी थी। वहीं, एक माह पहले ही बीज विभाग के भंडारण में पहुंच गया था जिसे विभाग ने उपकेंद्रों में भेज दिया था।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मक्की की खेती को किसान अब अधिक तवज्जो देने लगे हैं। पिछले साल की अपेक्षा से इस साल ब्लॉक से अधिक बीज की मांग आई थी। किसानों की मांग के अनुसार बीज उपलब्ध करवाया गया है। अगर मांग और बढ़ती है तो अतिरिक्त स्टॉक की व्यवस्था की जाएगी।