{"_id":"6ac28829ab3528f09d03a282","slug":"recognize-talent-then-hone-it-through-hard-work-seema-chamba-news-c-399-1-sml1003-533917-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा को पहचानो, फिर उसे मेहनत से तराशो : सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा को पहचानो, फिर उसे मेहनत से तराशो : सीमा
Sun, 04 Oct 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
उड़नपरी सीमा के घर पहुंचने पर उसकी आरती उतारती मां। संवाद
चंबा पहुंचीं एथलीट सीमा ने विद्यार्थियों से साझा किया सफलता का मंत्र, बोलीं- हर किसी में छिपी है प्रतिभा
राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल उदयपुर में सम्मान समारोह, सीमा की उपलब्धि पर हुआ अभिनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा ने कहा कि सफलता के लिए सबसे पहले अपनी प्रतिभा को पहचानना जरूरी है। इसके बाद लक्ष्य के लिए पूरी लगन और मेहनत करनी चाहिए।
राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल उदयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मेरी दौड़ने की क्षमता ने मुझे कामयाबी दिलवाने का काम किया है। सभी के भीतर प्रतिभा जरूर होती है, बस उसे पहचान कर शत-प्रतिशत मेहनत करनी चाहिए। मेहनत हमेशा कामयाबी की इबारत लिखती है।
जापान के नागोया में आयोजित एशियन चैंपियनशिप की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद गृह जिला पहुंचीं सीमा का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। चंडीगढ़ से बैंक ऑफ इंडिया की गाड़ी में उदयपुर पहुंचीं सीमा ने विद्यालय के चेयरमैन डॉ. संजीव सूरी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
--
बड़ा सपना पूरा करने के लिए बहुत कुछ छोड़ना पड़ता है
सीमा ने कहा कि किसी भी बड़े सपने को साकार करने के लिए बहुत कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है। एशियन चैंपियनशिप में मिली सफलता ने देश, प्रदेश, चंबा और चुराह का मान बढ़ाया है, लेकिन उनका लक्ष्य अभी बाकी है। अगले साल होने वाले ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए अब वह और कड़ी तैयारी करेंगी। लंबे समय बाद घर पहुंची सीमा ने कहा कि परिवार के साथ कुछ समय बिताने के बाद वह फिर प्रशिक्षण में जुट जाएंगी।
--
लंबित वित्तीय देनदारियां जारी करने की मांग
समारोह में स्कूल के चेयरमैन डॉ. संजीव सूरी और उपप्रधानाचार्य दीप्ति ने सीमा को सम्मानित किया। नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी और जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने भी उनका अभिनंदन किया। चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने सीमा के संघर्ष और सीमित संसाधनों के बीच हासिल उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने सीमा की लंबित वित्तीय देनदारियां जल्द जारी करने की मांग की। डॉ. संजीव सूरी ने भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, स्कूल स्टाफ और शहर के कई अन्य मौजूद रहे।