फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ravidas Jayanti... procession taken out to the beat of drums

Chamba News: रविदास जयंती ... ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली शोभायात्रा

Sat, 24 Feb 2024 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 24 Feb 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Ravidas Jayanti... procession taken out to the beat of drums
चंबा के धड़ोग मोहल्ला स्थित गुरूद्वारा में गुरू रविदास जयंती के उपलक्ष पर शब्द कीर्तन सुनती संग
रविदास जयंती ... ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

जिले में कई जगह हुए कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय चंबा, डलहौजी, चुवाड़ी, भरमौर और तीसा में सुबह से ही शबद-कीर्तन और पूजा-पाठ का क्रम जारी रहा। सैकड़ों लोगों ने गुरु का अटूट लंगर चखा। गुरु रविदास जयंती पर शुक्रवार को गुरु रविदास गुरुद्वारा मोहल्ला धड़ोग से भव्य शोभा यात्रा ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली गई। इसमें महिलाओं और पुरुषों की टोलियां ढोलक, हारमोनियम की मधुर धुनों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुईं। शोभा यात्रा पूरे शहर से होते हुए वापस गुरुद्वारे में आकर संपन्न हुई। इसी क्रम में शनिवार सुबह गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें नामचीन स्थानीय जत्थों ने शबद-कीर्तन की प्रस्तुति दी। इसके बाद पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 1:00 बजे विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इसमें मोहल्ले समेत आस-पास के विभिन्न मोहल्लों से लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद

भाजपा मंडल भरमौर ने संत रविदास जयंती खुंदेल बूथ में धूमधाम से मनाई। इसके बाद एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सोई ने की। उन्होंने संत रविदास के विचारों, उनके आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष बालकृष्ण, ओम राज, सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, दलीप तथा भाजपा के कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed