{"_id":"6a2ee620ab125c63dd0ae232","slug":"rare-brown-bear-spotted-again-in-kugti-chamba-news-c-88-1-ssml1006-186647-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कुगति में फिर दिखा दुर्लभ प्रजाति का भूरा भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कुगति में फिर दिखा दुर्लभ प्रजाति का भूरा भालू
Sun, 14 Jun 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा में कुगति के जंगल में घुमता दुर्लभ भालू।स्रोत विभाग
भरमौर (चंबा)। वन्य प्राणी अभ्यारण्य क्षेत्र कुगति में दुर्लभ भालू की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कुछ दिन पहले एक मादा भालू दो शावकों के साथ दिखाई दी थी।
अब एक नर भालू अकेला विचरण करता दिखाई दिया है। वन रक्षक सचिन कुमार ने ड्यूटी के दौरान इस दुर्लभ प्रजाति के भालू को अपने कैमरे में कैद किया। जबसे वन्य प्राणी विभाग को पता लगा है कि इस क्षेत्र में यह दुर्लभ प्रजाति फल-फूल रही है तब से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुबह-शाम वन रक्षक जंगल में निगरानी कर रहे हैं। अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण करने जा रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति का भूरा भालू कुगति में बार-बार देखने को मिल रहा है। इस वन्य जीव का अवैध शिकार रोकने के लिए विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। संवाद
--