फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ramlila date approaching; Telka's stage still incomplete.

Chamba News: रामलीला की तारीख करीब, तेलका का मंच अब भी अधूरा

Fri, 25 Sep 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ramlila date approaching; Telka's stage still incomplete.
नवरात्र की तैयारियों के बीच आयोजकों की बढ़ी चिंता, समय रहते काम पूरा करवाने की मांग
विज्ञापन

युवा क्लब बोला, मंचन से लेकर कलाकारों की तैयारी तक पर पड़ सकता है अधूरे काम का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। नवरात्र और रामलीला का आयोजन नजदीक आते ही तेलका में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं, लेकिन रामलीला मंच का अधूरा काम आयोजकों और कलाकारों के लिए चिंता का कारण बन गया है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से लंबित कार्य को जल्द पूरा करवाने की मांग उठाई है।
श्री रामलीला युवा क्लब मंडल तेलका के सदस्य दर्शन कुमार और कृष्ण कुमार ने कहा कि रामलीला क्षेत्र की वर्षों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर वर्ष स्थानीय कलाकार और युवा इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। ऐसे में यदि मंच का काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो रामलीला के मंचन के साथ कलाकारों की तैयारियां भी प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब सबसे बड़ी चिंता यह है कि रामलीला शुरू होने से पहले मंच का अधूरा कार्य पूरा होगा या नहीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से काम की मौजूदा स्थिति, इसके रुकने के कारण और पूरा होने की संभावित समयसीमा स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति को जीवंत रखने और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी है। इसलिए मंच के अधूरे कार्य को समय रहते पूरा किया जाना जरूरी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचने से पहले मंच तैयार होना चाहिए। अब देखना होगा कि आयोजन से पहले लंबित काम पूरा हो पाता है या नहीं। इस मौके पर धर्मेंद्र सूर्या, विनोद शर्मा, हंसराज, राकेश कुमार, बृजलाल, संतोष कुमार, ओम प्रकाश, विनोद कुमार और अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed