{"_id":"64da6821818d98cde107b4a6","slug":"rajera-sanged-road-closed-for-two-months-chamba-news-c-88-1-ssml1007-5229-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रजेरा-संगेड़ सड़क दो माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रजेरा-संगेड़ सड़क दो माह से बंद
Mon, 14 Aug 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
चंबा। रजेरा-संगेड़ सड़क की हालत बेहद खराब है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क दो माह से बंद है। अभी तक लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल करने के प्रयास नहीं किए हैं। ऐसे में विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों संजीव कुमार, पवन कुमार, नरेश कुमार, पवन कुमार, महिंद्र सिंह, इसरो राम, संदीप कुमार, रोशन लाल, बबलू कुमार, नरेश कुमार, तिलको राम, शक्ति प्रसाद आदि ने बताया कि इसी मार्ग से स्कूली विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। इसके अलावा डिपो का राशन लेने के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सड़क को बहाल किया जाए। अगर जल्द मार्ग बहाल न हुआ तो वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। कहा कि मार्ग को बहाल करने के बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। कहा कि मार्ग को बहाल करने के बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन