फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Raised the flame of patriotism with tricolor in hand

Chamba News: हाथ में तिरंगा लेकर जगाई राष्ट्र प्रेम की अलख

Sat, 12 Aug 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 12 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Raised the flame of patriotism with tricolor in hand
डलहौजी (चंबा)। आजादी के 76वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पर्यटन नगरी डलहौजी में उपमंडलीय प्रशासन और रमणीय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गुरु नानक पब्लिक स्कूल, डीपीएस, हिल टॉप स्कूल और रावमापा डलहौजी के स्कूली विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं, नगर परिषद, तिब्बती समुदाय एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ डलहौजी के तहसीलदार रमेश चौहान ने गांधी चौक से तिरंगा दिखाकर किया। यह तिरंगा यात्रा ठंडी सड़क से सुभाष चौक से होते हुए वापस गांधी चौक में आकर सम्पन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों और स्कूली विद्यार्थियों ने अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयघोष करते हुए लोगों में देश प्रेम की भावना को जगाया। इस दौरान डलहौजी का प्रत्येक व्यक्ति और विभिन्न प्रदेशों से आए पर्यटक भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। तिरंगा यात्रा के बाद विभिन्न धर्मों के गुरुओं ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना भी की। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ घई ने किया। वहीं बीते दिन चुराह के तरवाई में भू स्खलन की चपेट आए डलहौजी सहित हिमाचल पुलिस के छह जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मौन रखा। इस अवसर पर डॉ. जीएस ढिल्लो, संदीप राणा, पंकज ठाकुर, रेणुका चौधरी, पूनम धवन, किरण शर्मा, ऋषभ घई, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंकज सलारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed