फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rainwater enters homes in Banikhet; residents demand construction of a safety wall along the drain.

Chamba News: बनीखेत में बारिश से घरों में घुसा पानी, लोगों ने नाले में सुरक्षा दीवार लगाने की उठाई मांग

Sun, 30 Aug 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Aug 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Rainwater enters homes in Banikhet; residents demand construction of a safety wall along the drain.
चेली कॉलोनी में बारिश के बाद मची अफरा-तफरी, सुरक्षा दीवार बनाने की उठी मांग
विज्ञापन

कुछ देर की बारिश में उफान पर आया नाला, घरों में घुसा पानी
हर बरसात में बढ़ जाती है समस्या, स्थायी समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। रविवार देर शाम हुई तेज बारिश के बाद पधर क्षेत्र की चेली कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। कुछ देर की बारिश में ही कॉलोनी के रास्ते से होकर गुजरने वाले नाले में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया।
देखते ही देखते नाला उफान पर आ गया और पानी आसपास के घरों में घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार, रमेश कुमार, नीरज और केवल कुमार ने बताया कि रविवार को कुछ देर तक तेज बारिश हुई। इसके बाद चेली कॉलोनी की ओर से आने वाले नाले में पानी का बहाव बढ़ गया और पानी घरों तक पहुंच गया। इससे घरों में रखा सामान भी प्रभावित हुआ। बारिश के दौरान लोगों को पानी निकालने और सामान सुरक्षित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान हर वर्ष नाले में पानी का बहाव बढ़ने से ऐसी स्थिति बनती है। उन्होंने प्रशासन से नाले के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि पधर मुख्य नाले के चैनलीकरण का कार्य चल रहा है। आसपास के नालों की जल निकासी व्यवस्था का भी जायजा लिया जाएगा। जहां जरूरत होगी, वहां उचित व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed