फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   rain snow 30 road blocked in chamba

जिला में भारी बारिश व बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त

Mon, 13 Jan 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
rain snow 30 road blocked in chamba
चंबा। जिले में भारी बारिश और बर्फबारी से जिंदगी की रफ्तार एक बार फिर थम गई है। हालत यह है कि बर्फबारी और बारिश से 30 सड़कें बाधित है जबकि कड़ाके की ठंड होने से लोग घरों में दुबक गए हैं। बर्फबारी से जहां पांगी उपमंडल के एक दर्जन मार्गों पर यातायात ठप हो गया है वहीं, भरमौर-पठानकोट हाईवे दिनकाघार के समीप भारी भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है।
विज्ञापन

हाईवे के अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की मशीनरी ने मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। निचले क्षेत्रों में बारिश से लोगों को दिक्कतें हुई तो वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने परेशानी बढ़ाई। उपमंडल चुराह और किहार क्षेत्र के संपर्क मार्ग भी बर्फबारी और बारिश की वजह से ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक अलर्ट जारी है। प्रशासन ने भी मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि जिला चंबा में पिछले तीन दिनों से मौसम ने करवट ली है। रविवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। जबकि सोमवार को बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। कुल मिलाकर जिला में बारिश औँर बर्फबारी से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है।
इन मार्गों पर थमी वाहनों की आवाजाही
सलूणी क्षेत्र के किहार-लंगेरा, पलूंही-लडेर, हलूरी-कंधवारा, झौड़ा-भजोत्रा, सलूणी-हुड्डा-लिग्गा, जनजातीय क्षेत्र भरमौर के संपर्क मार्ग भरमौर-बड़ग्रां, बतोट-बन्नी, कुगति-भरमौर-भरमौर-तलाई, चुराह क्षेत्र के बैरागढ़-देवीकोठी, तरेला-गुईला, तरेला-बौंदेड़ी-मंगली, खखड़ी-आयल चंबा क्षेत्र के जांघी-लिल्ह, चंबा-जोत मार्ग सहित जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के कारण एक दर्जन मार्ग बाधित हो गए हैं।

उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया का कहना है कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों को सचेत रहने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने पर्यटकों और लोगों से आह्वान किया कि वे बारिश और बर्फबारी के दौरान भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों की ओर रुख न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed