{"_id":"5762e0834f1c1bda6211b60c","slug":"rain-in-kuthed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठेड़ पंचायत में भारी बारिश ने मक्की की फसल के साथ बहाए खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठेड़ पंचायत में भारी बारिश ने मक्की की फसल के साथ बहाए खेत
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कुठेड़ में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। जिससे भुल्लू, होली, सेरु, खबाली गांव के खेत बह गए। खेतों में लोगों ने मक्की की फसल की बिजाई की हुई थी लेकिन बुधवार देर रात के समय भारी बारिश से फसल के साथ खेत भी बह गए। साथ ही खेतों में एक बड़ी नाली बन गई।
विज्ञापन
इसके अलावा लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस आया। जिससे डरकर लोगों ने घरों की छतों पर खड़े होकर अपनी रात गुजारी। उसके बाद वीरवार सुबह को लोगों ने घरों के अंदर घुसे पानी को बाल्टी में भरकर बाहर निकाला। बारिश के पानी से प्राइमरी स्कूल खबाली की चारदीवारी को भी नुक्सान पहुंचा है। स्थानीय निवासी भीखम सिंह, भिंद्र सिंह, चुनी, धर्मू, कैलाशो, जय सिंह, मान सिंह, दलीप सिंह, चेत सिंह, नाथू राम, त्रिलोक, तिलक राज, हरदेउ, भक्त सिंह, नेत्र राम, तेज सिंह दुनी चंद और देवी सिंह के खेतों व घरों को बारिश के पानी से भारी नुक्सान पहुंचा है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि बुधवार को दिन के समय मौसम बिल्कुुल ठीक था लेकिन शाम के समय हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। उसके बाद रात के समय जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे गांव में बारिश का पानी नाले के रूप में आया। भारी मात्रा में आए बारिश के पानी ने उपजाऊ भूमि को बंजर बना दिया। इसके अलावा लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। जिससे घरों को भी काफी नुक्सान पहुंचा। प्रभावितों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। उधर, पटवारी दीपक शर्मा ने बताया कि कुठेड़ पंचायत का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि बारिश से लोगों के खेतों को सबसे ज्यादा नुक्सान पहुंचा है।
विज्ञापन