फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rain havoc in the district, crops swept along with fields

जिले में बारिश का कहर, खेतों समेत बह गई फसलें

Mon, 31 May 2021 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Rain havoc in the district, crops swept along with fields
भरमौर (चंबा)। मई माह के अंतिम दिन भरमौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं, निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने खूब कहर बरपाया। भरमौर के ट्राउट मछली बीज और उत्पादन केंद्र थल्ला में तूफान से बिजली के तार टूट गए, जिससे करंट लगने के कारण 700 मछलियां मर गईं। वहीं, दोपहर बाद पूलन पंचायत में भारी बारिश से आधा दर्जन गांवों में किसानों की फसलों समेत चार मवेशियों के बहने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने क्षेत्रीय पटवारी को नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर भेज दिया गया है। वहीं, क्षेत्र में भारी बारिश से करीब दस लाख के नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को भरमौर की ऊंची चोटियों मणिमहेश, काली छौ, तुंदाह और कुगति की धाराओं में हल्की बर्फबारी हुई। सुबह आठ बजे के करीब तूफान से थल्ला स्थित ट्राउट मछली बीज और उत्पादन केंद्र में बिजली के तार टूटकर गिर गए। इसकी वजह से करंट की चपेट में आने से 700 मछलियां मर गईं, जो 160 किलोग्राम बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद केंद्र प्रभारी ने उच्चाधिकारियों, पुलिस और विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को सूचित किया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते भरमौर में भारी बारिश का क्रम शुरू हो गया। देखते ही देखते पूलन पंचायत के गांव पूलन, मेहतर, पालन, सुप्पा, ठठान, सिरड़ी, ढुंग, कंढेलू, बगडू इत्यादि में किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं, बीजी गई मक्की, राजमाह और आलू की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। पानी के तेज बहाव से खड़ी और बीजी गई फसलें खेतों समेत बह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, चराने के लिए छोड़े गए चार मवेशी भी पानी के बहाव में बह गए हैं। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में बारिश का क्रम जारी था। पूलन पंचायत प्रधान अनीता कपूर ने बताया कि भारी बारिश ने गांवों में कहर बरपा कर रखा है। कोरोना काल में बेकार हुए किसान खेतों में मेहनत कर उम्दा फसल की उम्मीद लगाए बैठे थे। ऐसे में अब भारी बारिश ने सब तबाह कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।
ट्राउट मछली बीज उत्पादन केंद्र थल्ला के केंद्र प्रभारी विकास चंद्रा ने बताया कि करंट से मरी मछलियों के बारे में आला अधिकारियों, पुलिस और विद्युत बोर्ड अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

एसडीएम भरमौर मनीष कुमार सोनी ने कहना है बारिश के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए संबंधित पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। कहा कि नुकसान के अनुसार प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed