फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rain caused damage of 11 crores to 30 roads of Chamba division so far

Monsoon Losses: बरसात ने चंबा मंडल की 30 सड़कों को अब तक 11 करोड़ का नुकसान

Fri, 12 Aug 2022 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 11:14 PM IST
सार

गुरुवार रात को हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से मरेड़ी-सिल्लाघ्राट और चंबा जुम्महार मार्ग बाधित हो गए थे। शुक्रवार सुबह विभाग ने अपनी मशीनरी लगाकर इन मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। चंबा मंडल के दायरे में 60 सड़कें आती हैं।

विज्ञापन
Rain caused damage of 11 crores to 30 roads of Chamba division so far
कालीघार के पास हुए भूस्खलन से बाधित पड़ा मार्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

 बरसात के मौसम में लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा को अब तक 11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 30 सड़कों को भारी बारिश ने क्षति पहुंचाई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने सभी सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है, लेकिन सड़कों को पहुंची क्षति का कार्य अभी होना बाकी है। इसके लिए विभाग ने सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग की है। गुरुवार रात को हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से मरेड़ी-सिल्लाघ्राट और चंबा जुम्महार मार्ग बाधित हो गए थे। शुक्रवार सुबह विभाग ने अपनी मशीनरी लगाकर इन मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। चंबा मंडल के दायरे में 60 सड़कें आती हैं। इसमें 30 सड़कों को अधिक क्षति पहुंची है, जबकि अन्य सड़कों पर बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


विभाग ने बरसात के मौसम में सड़कों को बहाल रखने के लिए 15 जेसीबी मशीनें तैयार रखी हैं। छह मशीनें हर समय सड़कों पर बहाली कार्य करने के लिए खड़ी रहती हैं। इसके अलावा इमरजेंसी के लिए विभाग ने हरेक सड़क के लिए एक जेसीबी का प्रावधान किया है। इससे मार्ग बाधित होने पर ज्यादा देर तक रास्ता बंद नहीं होता। यही कारण है कि बरसात के दिनों में जिला भर में चंबा मंडल की सड़कों में सबसे कम यातायात बाधित हुआ है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारी को बधाई दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले सात दिन में हुई भयंकर बारिश से सड़कों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए मशीनों का प्रबंध पहले से किया गया है। विभागीय कर्मचारियों को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed