फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Radi XI team defeated Tanola XI team

Chamba News: राड़ी इलेवन की टीम ने तनोला इलेवन की टीम को हराया

Thu, 02 Jan 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Radi XI team defeated Tanola XI team
चंबा के  पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर कप प्रतियोगिता के तहत राड़ी इलेवन की टीम ने तनोला इलेवन की टीम को हराया। प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने कहा कि तनोला इलेवन और राड़ी इलेवन के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला खेला गया। तनोला की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 100 रन बनाए। इसमें विक्की ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 55 रन की पारी खेली। इसके अलावा रिंकू ने भी 15 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


राड़ी की ओर से दलजीत और सुरेश ने दो-दो विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी राड़ी की टीम ने सात विकेट खोकर 101 रन बना लक्ष्य को हासिल कर लिया। राड़ी की और से सचिन ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 55 रन का और अमित ने 20 रन का योगदान अपनी टीम को देकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। वहीं राड़ी की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed