{"_id":"6ac12b6133b086db6d0d33ad","slug":"race-to-the-market-remains-peas-are-being-sold-right-in-the-fields-chamba-news-c-88-1-cmb1002-198676-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंडी की दौड़ बची, खेत में ही बिक रहा मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंडी की दौड़ बची, खेत में ही बिक रहा मटर
Sat, 03 Oct 2026 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
135 रुपये किलो तक मिल रहा भाव, बेहतर पैदावार से क्षेत्र के किसानों को मिली दोहरी राहत
सलूणी के कुंडा समेत सड़क से जुड़े निचले इलाकों में खेतों तक पहुंचकर व्यापारी खरीद रहे मटर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। इस बार मटर की फसल किसानों के लिए खेत से ही कमाई का जरिया बन गई है। फसल तैयार होते ही व्यापारी खेतों तक पहुंच रहे हैं और किसानों को मटर का 135 रुपये प्रति किलो तक भाव मिल रहा है।
इससे किसानों को अच्छी आमदनी के साथ मंडी तक फसल पहुंचाने की झंझट से भी राहत मिली है। सलूणी के कुंडा समेत सड़क से जुड़े निचले इलाकों में इन दिनों खेतों में ही मटर की खरीद का सिलसिला चल रहा है।
किसानों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार फसल की पैदावार बेहतर है। मौसम अनुकूल रहने से पौधों पर मटर की अच्छी फलियां लगी हैं। फसल तैयार होने के बाद किसान तुड़ाई कर रहे हैं और खेत में ही व्यापारियों को बेच रहे हैं। इससे उन्हें मटर को मंडी तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त ढुलाई खर्च नहीं करना पड़ रहा। साथ ही समय की बचत भी हो रही है।
विज्ञापन
किसान दानिश नवाज शेख, आरिफ मलिक, मुश्ताक, अजय बरयाल, योगराज, सुनील और रविंद्र ने बताया कि इस बार उत्पादन और दाम दोनों बेहतर मिल रहे हैं। खेत से ही खरीद होने के कारण मंडी तक फसल ले जाने का खर्च बच रहा है। किसानों को उम्मीद है कि अच्छे भाव बने रहे तो मटर की खेती से इस बार आमदनी भी बढ़ेगी।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मटर की फसल तैयार हो चुकी है। किसान समय पर तुड़ाई कर फसल को बाजार में बेचें। इस वर्ष मटर की फसल की स्थिति अच्छी है।
--