{"_id":"68695cff5596c71b370608f1","slug":"quality-dhaba-became-a-den-of-carelessness-flies-and-ants-were-found-in-the-food-chamba-news-c-88-1-cmb1002-154882-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्वालिटी ढाबा बना लापरवाही का अड्डा खाने में निकली मक्खी और चींटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्वालिटी ढाबा बना लापरवाही का अड्डा खाने में निकली मक्खी और चींटियां
Sun, 06 Jul 2025 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:41 AM IST
विज्ञापन
दुनेरा के पास क्वालीटी ढाबा में भोजन में निकली मक्खी:
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से चयनित क्वालिटी ढाबा अब यात्रियों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। दुनेरा से आगे स्थित इस ढाबे में यात्रियों को न तो ताजा खाना मिल रहा है और न ही सफाई का ध्यान रखा जा रहा है।
शनिवार को भी यहां भोजन कर रहे एक बच्चे को पेट दर्द की शिकायत हुई, वहीं, खाने में मक्खी और चींटियां निकलने की घटनाएं भी सामने आई हैं। यात्रियों ने बताया कि ढाबे में परोसा जा रहा खाना अक्सर बासी होता है और साफ-सफाई की हालत चिंताजनक है।
इसके बावजूद यहां मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती, जिससे उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। एचआरटीसी बसें यहां रुकती हैं तो मजबूरी में यहीं खाना पड़ता है।
विज्ञापन
पर खाने की हालत खराब है, साफ-सफाई तो नाम की नहीं। पैसे पूरे लेते हैं लेकिन सेवा जीरो है। यात्रियों में मनोज कुमार, यशपाल सिंह, जोगिंद्र कुमार, सुनील कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, विशाल ने बताया कि ढाबे में गंदगी के कारण यात्रियों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। पेट दर्द, उल्टी सहित अन्य शिकायतें सामने आई हैं। यात्रियों ने मांग की है कि या तो इस ढाबे की नियमित जांच हो या एचआरटीसी कोई वैकल्पिक साफ-सुथरा ढाबा चुनें।
कहा कि कई बार शिकायतें होने के बावजूद अभी तक न तो ढाबे पर कोई जुर्माना लगा है और न ही सेवाओं में सुधार हुआ है। प्रांतीय उपप्रधान ओमशंकर ने बताया कि कई ऐसा हुआ है कि ढाबे पर अच्छा भोजन नहीं मिलता है और इसकी शिकायत करने पर ढाबा संचालक झगड़ा करते हैं।