{"_id":"663e4f4082a82be4240d3ac1","slug":"pwd-removed-illegal-encroachments-near-sarol-on-chamba-tissa-road-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124506-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल के पास पीडब्ल्यूडी ने हटाए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल के पास पीडब्ल्यूडी ने हटाए अवैध कब्जे
Fri, 10 May 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 May 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
चंबा में सरोल के पास निकासी नाली के कार्य में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल के पास लोक निर्माण विभाग ने अवैध कब्जे हटाकर निकासी नाली का कार्य शुरू करवा दिया है।
स्थानीय लोगों को निशानदेही के बाद स्वयं अपने कब्जे हटाने के लिए विभाग ने पहले ही सचेत कर दिया था। इसके चलते अधिकतर लोगों ने अपने कब्जे खुद ही हटा भी लिए। बचे हुए कब्जों को लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन के जरिये हटाकर नाली का कार्य आरंभ कर दिया है। सरोल के पास बारिश के दौरान अकसर सड़क पर पानी का तालाब बन जाता था। कई बार यह पानी लोगों के घरों में भी घुस जाता था। इसका मुख्य कारण निकाली नाली का सही न होना भी माना जा रहा था। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने निकासी नाली को ठीक करने के लिए सरकारी भूमि की निशानदेही करवाई। इसमें कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। उन्हें कब्जा हटाने के लिए कहा गया। अब विभाग ने निकासी नाली सड़क से दूर बनाने के लिए ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया है। कुछ माह में सरोल में चल रही समस्या का पूरी तरह से समाधान हो जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सरोल में पानी लोगों के घरों में अब नहीं जाएगा, क्योंकि सड़क किनारे निकासी नाली को नए सिरे से बनाया जा रहा है। विभाग की जमीन पर जो अवैध कब्जे हुए थे। उन्हें भी वहां से हटा दिया गया है।