फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pulses run out in depots, forced to buy from market

डिपुओं में दालें खत्म, बाजार से खरीदने के लिए मजबूर

Thu, 19 Aug 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Pulses run out in depots, forced to buy from market
Pulses run out in depots, forced to buy from market
चंबा। जिले के राशन डिपुओं में इस बार दालों की खेप नहीं पहुंची है। दालों की आपूर्ति न होने के कारण उपभोक्ताओं को बाजार से महंगी दालें खरीदनी पड़ रही हैं। इसके चलते लोगों का रसोई बजट डगमगा गया है। जानकारी के मुताबिक जिले में करीब 477 राशन डिपो हैं, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के करीब एक लाख 28 हजार 389 राशनकार्ड उपभोक्ता पंजीकृत हैं। करीब साढ़े पांच लाख पारिवारिक सदस्यों को डिपुओं के माध्यम से सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस माह डिपुओं में सिर्फ आटा, चावल, चीनी, सरसों तेल आदि की आपूर्ति हुई है जबकि, दालों की आपूर्ति लटक गई है। डिपुओं में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को उड़द, चना और मलका दाल की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं रविंद्र कुमार, पवन कुमार, सुरेंद्र सिंह, चैन लाल, शक्ति प्रसाद, सुरेश कुमार, आजाद सिंह, सुभाष कुमार, सुनील कुमार का कहना है कि डिपुओं में इस बार दालों की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उन्होंने बताया कि डिपुओं से उन्हें सस्ती दरों पर दालों की आपूर्ति होती है। अब उन्हें निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है, जहां बीस से पचास रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द डिपुओं में दालों की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय हमलाल का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि हाल ही में दालों के टेंडर हुए हैं। आगामी सप्ताह तक जिले के डिपुओं में दालों की आपूर्ति करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed