{"_id":"67699d7dd80b736ba80ea814","slug":"public-problems-should-be-resolved-on-time-pp-singh-chamba-news-c-88-1-cmb1003-140269-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं का समय पर हो निपटारा : पीपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं का समय पर हो निपटारा : पीपी सिंह
Mon, 23 Dec 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसाधारण की समस्याओं और शिकायतों का समाधान समयबद्ध तरीके से करें। विभागीय स्तर पर सुधार की आवश्यकता है ताकि लोगों के मुद्दों का त्वरित समाधान हो सके। यह बात सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बचत भवन में एक कार्यशाला में कही। यह कार्यशाला सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला भी विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यशाला का उद्देश्य आम जनमानस के लिए विभिन्न विभागीय सेवाओं की उपलब्धता और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देना था।
साथ ही पीपी सिंह ने जिला के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भी अधिकारियों को जल्द सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने नवचेतना कार्यक्रम के तहत मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस कर्मियों का सहयोग लेने का सुझाव दिया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा कार्यालय द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित कार्यों की जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की। इनमें उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, जल शक्ति विभाग, उद्यान विभाग और नगर परिषद चंबा के अधिकारी शामिल थे। उद्यान विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ ने जिले में सघन बागवानी को बढ़ावा देने के साथ-साथ बागबानों को सुगंधित पौधों की खेती और कीवी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में जानकारी दी। वहीं, नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी ने विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान, अतिक्रमण हटाने, और रखरखाव व मरम्मत कार्यों की स्थिति पर चर्चा की।