{"_id":"63484e03bae688460a5fc53d","slug":"public-meeting-held-amidst-tight-security-chougan-resonated-with-modi-s-slogans-chamba-news-sml4248585182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जनसभा, मोदी के नारों से गूंजा चौगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जनसभा, मोदी के नारों से गूंजा चौगान
विज्ञापन
चंबा के ऐतिहासिक चौगान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिभाषण सुनतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। दिन वीरवार। समय सुबह 8:00 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर चंबा शहर के चारों तरफ पुलिस का कड़ा पहरा लगा हुआ है। करियां से चंबा की तरफ जाने वाले वाहनों और पैदल लोगों की हरदासपुरा के पास पुलिस नाके पर चेकिंग कर रही है। इससे आगे भरमौर चौक पर पुलिस शहर में दाखिल होने वाले हर वाहन की गहनता से जांच कर रही है।
सुबह 9:00 बजे भरमौर चौक से आगे वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। सुबह 10:00 बजे चौगान में लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है। इरावती के पास मुख्य प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां से किसी को भी चौगान के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। चौगान में लोगों के प्रवेश के लिए मिलेनियम गेट के साथ व्यवस्था की गई है जहां पर चौगान में दाखिल होने वाले लोगों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। चौगान में हथियार तो दूर की बात, गाड़ी की चाबी भी ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
10:15 बजे लोगों की भीड़ चौगान में बढ़ना शुरू हो गई। 11:00 बजे भरमौर विस क्षेत्र के विधायक जियालाल कपूर का संबोधन शुरू होता है। 11:40 बजे चंबा सदर के विधायक पवन नैयर चंबयाली भाषा में सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हैं। 12:00 बजे विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज चुराही भाषा में लोगों में जोश भरते हैं। 12:12 बजे पूर्व मंत्री हर्ष महाजन भाजपा की विचारधारा की तारीफ करते हैं। 12:20 बजे लोकसभा सांसद किशन कपूर अपने भाषण में केंद्र सरकार की योजनाएं गिनवाते हैं।
विज्ञापन
12:40 बजे जैसे ही आसमान में प्रधानमंत्री का हेलिकाप्टर नजर आता है तो लोगों की भीड़ चौगान में उमड़ पड़ती है। जो कुर्सियां चौगान में खाली नजर आ रही थीं देखते ही देखते लोगों से भर जाती हैं। 12:50 बजे प्रधानमंत्री की चौगान में एंट्री होती है। इस दौरान पूरा चौगान मोदी के नारों से गूंज उठता है। उन्होंने सिर झुकाकर सर्वप्रथम लोगों का अभिभावदन स्वीकार किया।