फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Provision of allowance in private company also: Chauhan

निजी कंपनी में भी भत्ते का प्रावधान : चौहान

Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Provision of allowance in private company also: Chauhan
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने सर्वप्रथम विद्यार्थियों को विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही इन योजनाओं से लाभान्वित होने के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कौशल विकास भत्ता योजना चलाई जा रही है। इसके तहत पंजीकृत सरकारी एवं निजी प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को 1000 रुपये और अक्षम प्रशिक्षुओं को 1500 रुपये की राशि देने का प्रावधान है। इसी तरह बेरोजगारों के लिए भी भत्ता योजना है। वहीं, निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के लिए औद्योगिक भत्ता योजना कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कॅरिअर निर्माण के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने से पढ़ाई करने के बारे में प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यार्थी अमित कुमार, पूजा कुमारी, सूरज कुमार, अंकिता कुमारी, लोकेश राज, पिंकी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed