{"_id":"676edf7eb1285012df0aa231","slug":"prountha-team-defeated-basa-xi-by-43-runs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-140550-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रौंठा की टीम ने बासा इलेवन को 43 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रौंठा की टीम ने बासा इलेवन को 43 रन से हराया
Fri, 27 Dec 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान एक मैच खेला गया। इस मैच में प्रौंठा की टीम ने बासा इलेवन को 43 रन से हराया। वहीं, प्रतियोगिता के तहत राइजिंग स्टार और जुम्हार क्रिकेट मैच बारिश के चलते स्थगित हो गया। प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि इस मैच में प्रौंठा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 169 रन बनाए। इसमें अजय ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 45 गेंदों में 95 रन की पारी खेली। जबकि विशाल ने भी ताबड़तोड़ 45 रन बनाए। बासा इलेवन की ओर से अनिल, नवू और मनु को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बासा इलेवन की टीम 126 रन ही बना सकी। इसमें अमित ने 34 और विजय ने 32 रन की पारियां खेलीं। लेकिन वे अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। प्रौंठा की ओर से अक्षय ने तीन और तनु ने दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ प्रौंठा की टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में प्रवेश किया।