फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Protesting against the elections for the post of President of District Chamba Primary Teachers Association, boycotted the elections.

Chamba News: जिला चंबा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के चुनावों का विरोध करते हुए किया बहिष्कार

Mon, 15 Dec 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Dec 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
Protesting against the elections for the post of President of District Chamba Primary Teachers Association, boycotted the elections.
चंबा। जिला चंबा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव असंवैधानिक तरीके से दोबारा करवाने पर हिमाचल प्रदेश प्राथमिक संघ के आठ खंडों के पदाधिकारियों ने विरोध करते हुए चुनाव का बहिष्कार किया है। पुनीत निराला ने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के चुनाव 21 सितंबर 2025 को चंबा में हुए थे। जिसमें पुनीत निराला को दो मतों से अध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित किया गया था। इसके बाद अन्य पदों पर चुनाव नहीं हो पाए थे और मामला प्राधिकरण को भेज दिया गया था। इसके पश्चात कई दिन तक मामला प्राधिकरण के पास रहने के बाद इस पर कोई निर्णय नहीं सुनाया गया। इसके पश्चात जब राज्य कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि घोषित हो गई, उसके बाद चुनाव से सिर्फ दो दिन पहले प्राधिकरण द्वारा एक निर्णय दिया गया। जिसमें उक्त चुनाव को रद्द कर दिया गया और आगामी जांच करने की बात की गई। साथ ही शेष चुनाव करवाने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

जब राज्य स्तरीय चुनाव हुए, उसमें भी पुनीत निराला को अध्यक्ष के रूप में चुनाव में मत डालने के लिए अधिकृत किया गया परंतु राज्य चुनाव के एक माह बाद 12 दिसंबर 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई। जिसमें समस्त चुनावों को रद्द कर चंबा जिला के सभी पहों पर चुनाव 14 दिसंबर 2025 को रख दिया गया। सभी नियमों को ताक पर रखकर ही यह अधिसूचना जारी की गई है जो कि चुनाव से मात्र 2 दिन पहले जारी की गई। दूसरी तरफ नियम यह कहते हैं कि किसी भी चुनाव की अधिसूचना 7 दिन पहले होनी चाहिए l इस कारण आठ खंडों के पदाधिकारियों ने अपने पत्र पर लिख कर इसका विरोध किया और उन्होंने इस चुनाव का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed