{"_id":"616196958ebc3e6247462408","slug":"protest-against-killing-of-hindus-in-kashmir-chamba-news-sml38663636","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
शहर के मुख्य चौक पर आतंकवाद का पुतला जलाते विश्व हिंदू परिषद के साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विश्व हिंदू परिषद चंबा और अन्य संगठनों ने कश्मीर में हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में शहर के मुख्य चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा और आतंकवादियों का पुतला जलाकर अपना रोष जताया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि इस घटना से हिंदू समाज को बड़ा आघात पहुंचा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा, विभाग अध्यक्ष चतर सेन, सेवा भारती अध्यक्ष संदीप मेहरा, जिला मंत्री विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष अमरजीत अरोड़ा, भानू प्रताप, संजीव गुप्ता आदि ने कहा कि कश्मीर सिख और हिंदू अध्यापकों की आतंकवादियों ने नृशंस हत्या की है। संकट की इस घड़ी में विश्व हिंदू परिषद कश्मीर सिख और हिंदू समुदाय के साथ खड़ा है।
कहा कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार प्रांत के सभी जिलों में इसका विरोध-प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया गया। इसी क्रम में शनिवार को हरिराय मंदिर से बाजार का चक्कर लगाकर मुख्य चौक पर आतंकवाद का पुतला और पाकिस्तान का झंडा जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।