{"_id":"604ba3688ebc3e591e5b6b7f","slug":"protest-against-hariana-former-chief-minister-chamba-news-sml364025495","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पूर्व सीएम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के पूर्व सीएम के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
चंबा में प्रदर्शन करतीं बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। भाजपा महिला मोर्चा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चंबा में प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कांता ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां देश महिलाओं को सम्मान देने की बातें कर रहा था उसी दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवा रहे थे जो महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। इस अपमान को भाजपा महिला मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
जल्द हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं से माफी नहीं मांगी तो भाजपा महिला मोर्चा उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ देगा। महिला दिवस पर जहां महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा था वहीं, कांग्रेस नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवा रहे थे। अगर कांग्रेस नेताओं को विरोध ही करना था तो महिलाओं को ट्रैक्टरों पर बैठाते और स्वयं टैक्टर खींचते। लेकिन, कांग्रेस नेताओं ने ऐसा नहीं किया। वे स्वयं ट्रैक्टरों पर बैठे रहे और महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाते रहे।
महिलाओं के प्रति ऐसी मानसिकता रखने वाले कांग्रेस नेताओं को महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। इस मौके पर महिला मोर्चा चंबा ब्लॉक के अध्यक्ष सीमा कश्यप सहित अन्य भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहीं।