चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में प्रोंटा इलेवन ने बग्गा को दो विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बग्गा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 70 रन पर सिमट गई। विजू ने 20 रन बनाए, जबकि प्रोंटा के राहुल ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोंटा इलेवन ने आठ विकेट खोकर जीत हासिल की।
दिन के दूसरे मुकाबले में शर्मा बॉयज ने पहाड़ी इलेवन को पांच विकेट से हराया। पहाड़ी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए, जिसमें दीपू ने 36 और विजय ने 33 रन जोड़े। शर्मा बॉयज ने रवि (22) और पंकज (20) की पारियों की बदौलत लक्ष्य हासिल किया। दोनों विजेता टीमों ने अगले दौर में जगह बना ली। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने दी।