{"_id":"5703c0814f1c1b8328c810ef","slug":"project-management-responsible-to-ravi-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी में बहे वायु सेना के जवानों के लिए परियोजना प्रबंधन जिम्मेवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी में बहे वायु सेना के जवानों के लिए परियोजना प्रबंधन जिम्मेवार
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 05 Apr 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा से जुड़े मुद्दों व प्रशासनिक कार्य प्रणाली को लेकर मंगलवार को उपायुक्त चंबा ने मंगलवार के प्रैस वार्ता का आयोजन किया।
विज्ञापन
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने कहा कि सात मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान मणिमहेश यात्रा पर गए पांच युवकों में से दो युवक सुंदरासी पर ग्लेश्यिर में लापता हो गए। जिन्हें खोजने के लिए जिला प्रशासन ने सेना व पर्वतारोही दल सहित सियाचिन से सेना के जवानों को बुलाया। मगर मौसम खराब रहने से सेना के जवान सर्च अभियान को अंजाम नहीं दे सके। अब लापता युवकों की तलाश में सर्च अभियान मई माह में आरंभ किया जाएगा। रावी नदी तट पर वायुसेना के दो जवानों के बहने की घटना की जांच रिपोर्ट का खुलासा करते हुए प्रशासन ने चमेरा चरण दो परियोजना की प्रबंधन कार्य प्रणाली को दोषी पाया है। जिसकी प्रतिलिपि प्रशासन ने सरकार व वायुसेना को जारी कर दी है।
विज्ञापन
परियोजना प्रबंधन से इस दिशा में जवाब भी तलब किया है। जिला मुख्यालय में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए आईपीएच विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सीवरेज लाइनों के चैंबर का निरीक्षण कर पेयजल पाइप लाइन को मुक्त करने निर्देश भी दिए हैं। वार्ड हरदासपुरा में सीवरेज प्रणाली आरंभ करने के लिए चालीस लाख रुपये जारी कर दिए है। जिसमें वार्ड की सरकारी कॉलोनी क्षेत्र में 109 घरों व दो स्कूलों को सीवरेज प्रणाली में शामिल किया है। चंबा में स्वास्थ्य सुविधा में चिकित्सकों के अभाव को लेकर उन्होंने इस दिशा में सरकार व स्वास्थ्य निदेशालय से पत्राचार करने की बात कही।
विज्ञापन
शहर के कूड़ा निष्पादन के लिए कूड़ा संयंत्र स्थल कुरांह के बंद होने पर अहम चिंता जताई। इस समस्या के निवारण के लिए एसडीएम चंबा को उचित स्थल का चयन करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सहायक आयुक्त सुनयना शर्मा, लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने उपस्थिति दर्ज करवाई।