{"_id":"6675acaeea0dada7f906ae85","slug":"program-on-the-birthday-of-former-cm-virbhadra-tomorrow-chamba-news-c-88-1-ssml1004-127569-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पूर्व सीएम वीरभद्र के जन्म दिवस पर कार्यक्रम कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पूर्व सीएम वीरभद्र के जन्म दिवस पर कार्यक्रम कल
Fri, 21 Jun 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार 23 जून को सुबह 11:00 बजे चंबा जिला मुख्यालय में स्थित परिधि गृह में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -
किलाड़ में वन अधिकारों के प्रति जागरूक किए लोग
पांगी (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय किलाड़ के पुस्तकालय भवन में आवासीय आयुक्त रीतिका जिंदल की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य वन अधिकार समितियों को अपने वन अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। आवासीय आयुक्त ने पांगी घाटी में लोगों की वनों पर निर्भरता होने पर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। बताया कि किस प्रकार अपने अधिकारों के दायरे में रहकर वन्य भूमि से लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित वन अधिकार समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने की बात कही। बताया कि वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्ति को दो तरह के अधिकार, व्यक्तिगत और सामुदायिक अधिकार प्राप्त हैं, जिनका प्रयोग कर गरीब व्यक्ति और पूरे समुदाय को लाभ पहुंचाया जा सकता है।उपमंडल अधिकारी पांगी रमन घरसंगी ने वन अधिकार समिति के सदस्यों को विस्तार से वन अधिकार अधिनियम 2006 के बारे में बताया। समय समय पर ग्राम सभा (मुहाल सभा) करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपमंडलीय वन अधिकार समिति के अध्यक्ष व तहसीलदार पांगी, शांता कुमार, कार्यकारी खंड विकास अधिकारी पांगी, विवेक समेत घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से वन अधिकार समिति के प्रधान और सचिव उपस्थित रहे।