{"_id":"66b8ed86404e8bc14f0e741b","slug":"procession-will-be-taken-out-on-janmashtami-bhandara-will-also-be-held-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130806-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जन्माष्टमी पर निकलेगी शोभायात्रा, भंडारा भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जन्माष्टमी पर निकलेगी शोभायात्रा, भंडारा भी होगा
Sun, 11 Aug 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। श्री भूरू नाग मंदिर कमेटी की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पदाधिकारी तिलक ठाकुर ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं। इसमें महिला मंडलों की ओर से भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके अलावा 27 अगस्त को सुबह हवन किया जाएगा। हवन के बाद दोपहर को भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। पदाधिकारियों को साज-सज्जा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने सदस्यों से आह्वान किया है कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग दें। बैठक में सचिव राज कुमार शर्मा, त्रिभूषण कुमार महाजन, संदीप कुमार, नवीन कुमार, विश्वजीत सिंह, सुशील कुमार महाजन, तिलक राज ठाकुर, रमेश कुमार शर्मा और रिंपु कुमार मौजूद रहे।
--