फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Private company accused of duping lakhs

Chamba News: निजी कंपनी पर लाखों डकारने का आरोप

Wed, 30 Aug 2023 10:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Private company accused of duping lakhs
चंबा। तेलका में एक निजी कंपनी पर लोगों के लाखों रुपये डकारने के आरोप लगाए गए हैं। पांच साल पहले खुली इस कंपनी के कार्यालय में निवेशकों ने लगभग एक करोड़ 50 लाख 33 हजार 500 रुपये जमा करवाए थे। प्रभावितों ने बताया कि शाखा खोलने के बाद कर्मचारी तीन साल तक लोगों के साथ सही लेनदेन करते रहे। अब बीते एक वर्ष से शाखा बंद हो चुकी है। खून-पसीने की कमाई पर डाका पड़ने से तिलमिलाए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभावितों का आरोप है कि तेलका में पांच वर्ष खुली निजी कंपनी की शाखा के कर्मचारियों ने पैसे ठगने के लिए लोगों से लुभावने वायदे किए। उन्होंने जमा राशि पर ब्याज की दर 12 प्रतिशत देने की बात कही। स्थानीय और जिला मुख्यालय के कर्मचारियों के कंपनी कार्यालय में तैनात होने से लोगों ने विश्वास में आकर एफडी और आरडी के तौर पर राशि जमा करवा दी। बताया कि शाखा खुलने के तीन-चार साल तक लोगों के साथ लेन-देन सही चलता रहा। लोगों ने कहा कि लगभग एक वर्ष से शाखा बंद हो गई है। इसके बाद जमा राशि को वापस किए बिना कंपनी को बंद करके कर्मचारी फरार हो गए हैं। लोगों ने कहा कि कंपनी के मालिक से बात करने पर वह हर बार समय मांग कर लोगों को धोखा दे रहा है। नतीजतन, अब प्रभावितों ने तेलका थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आवेदक अब कंपनी पर कार्रवाई का इंतजार कर करते हुए अपना पैसा वापस मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed