फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Private and government 22 drivers-conductors have weak eyesight

Chamba News: निजी और सरकारी 22 चालकों-परिचालकों की नजर कमजोर

Fri, 09 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Private and government 22 drivers-conductors have weak eyesight
चंबा। जिला चंबा की सड़काें पर बसें दौड़ाने वाले 22 निजी और एचआरटीसी चालकों और परिचालकों की नजर कमजोर हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन विभाग चंबा के दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में यह खुलासा हुआ है। प्रारंभिक दृष्टि में अब इन निजी और सरकारी बसों के चालकों और परिचालकों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। यहां मशीनों के जरिये इनकी आंखों की जांच की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ इन्हें परामर्श देंगे। ऐसे शिविर लगाने का मकसद समय-समय पर चालकों और परिचालकों की आंखों की निगरानी करना है।
जानकारी के अनुसार न्यू बस स्टैंड चंबा में बीते दिनों यह शिविर लगाया गया था। इसमें विशेषज्ञों की ओर से निजी और एचआरटीसी बसों के चालकों और परिचालकों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान करीब 22 निजी और सरकारी बसों के चालकों और परिचालकों की नजर कमजोर पाई गई। इन्हें अब आगामी उपचार के लिए रेफर किया गया है। गौरतलब है कि जिला चंबा में करीब 120 से अधिक सरकारी और सौ से अधिक निजी रूटों पर चालक और परिचालक बसों में तैनात हैं। ऐसे में क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से यह शिविर आयोजित कर उनकी आंखों की जांच की गई।
विज्ञापन

--
उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने कहा कि चालकों और परिचालकों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 22 चालकों और परिचालकों में आंखों में कमजोरी पाई गई। इसके लिए चालकों और परिचालकों को मेडिकल कॉलेज चंबा में विशेषज्ञों से परामर्श लेने बारे निर्देशित किया है। शिविर के दौरान मौजूद टीम ने जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed