फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Prithvi's body did not reach home even after ten days from America

Chamba News: अमेरिका से दस दिन बाद भी नहीं पहुंचा पृथ्वी का शव घर

Mon, 18 Sep 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 18 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Prithvi's body did not reach home even after ten days from America
अमेरिका मे सड़क दुर्घटना में का मृत्क पृथ्वी।फाईल फोटो।   स्त्रोत:जागरूक पाठक
तेलका (चंबा)। अमेरिका में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पृथ्वी सिंह की पार्थिक देह दस दिन बाद भी पैतृक गांव नहीं पहुंच पाई है। मृतक के माता पिता समेत अन्य परिजन बेटे की देह भारत लाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अमेरिका से मृतक की पत्नी कैंडी ने इस हादसे की सूचना परिजनों तक पहुंचाई थी। इस दर्दनाक हादसे में इकलौते बेटे को खोने की सूचना पाने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वे आखिरी बार अपने बेटे की सूरत देखना चाहते हैं, लेकिन मौत के दस दिन बाद भी पार्थिव देह भारत नहीं आ पाई है। पृथ्वी सलूणी की बाड़का पंचायत के तिवारी गांव का निवासी था।
विज्ञापन

पृथ्वी अमेरिका निवासी कैंडी से 2017 में विवाह कर अमरीका में रह रहा था। पृथ्वी करीब दो माह पहले ही परिजनों से मुलाकात कर वापस अमेरिका लौटा था। पृथ्वी की सड़क हादसे में मौत की खबर ने पूरे गांव को गम में डुबोकर रख दिया है। बता दें कि पृथ्वी नौकरी से वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अब मृतक के परिजन चाहते हैं कि हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में हो। शव को भारत लाने के लिए चंबा प्रशासन व पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी अमेरिका में वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास (यूएसए) के से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। भारतीय दूतावास का कहना है कि कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है। अभी पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करना बाकी है। पार्थिव शरीर को भारत भेजने में कुछ समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed